Media24Media.com: नशे का खौफनाक तांडव: शख्स ने जिंदा चबाए दो जहरीले सांप, तीसरे को पकड़ने के दौरान परिजनों ने ....!

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नशे का खौफनाक तांडव: शख्स ने जिंदा चबाए दो जहरीले सांप, तीसरे को पकड़ने के दौरान परिजनों ने ....!

Document Thumbnail

 चतरा (झारखंड) : झारखंड के चतरा जिले से एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ कुंदा थाना क्षेत्र के बरवाडीह टोला गांव में नशे की हालत में एक व्यक्ति ने एक के बाद एक दो जहरीले सांपों को जिंदा चबा डाला। जब वह तीसरे सांप को अपना निवाला बनाने की तैयारी कर रहा था, तभी मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे बमुश्किल रोका। फिलहाल युवक की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


ताश खेलने के दौरान आई आफत

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को गांव का निवासी 46 वर्षीय बुधन भारती अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर ताश खेल रहा था। इसी दौरान पास के खेत से एक जहरीला नाग रेंगता हुआ वहाँ आ पहुँचा और उसने बुधन को डंसने का प्रयास किया। आम तौर पर लोग सांप को देखकर दूर भागते हैं, लेकिन अत्यधिक नशे में धुत बुधन ने डरने के बजाय सांप को हाथों से दबोच लिया।

मना करने पर भी नहीं माना, जिंदा चबा गया नाग

आसपास मौजूद ग्रामीणों और दोस्तों ने बुधन को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन नशे के सुरूर में उसने किसी की एक न सुनी। उसने जिंदा नाग को मुँह में डाला और चबा गया। चश्मदीदों के मुताबिक, पहला सांप खाने के बाद भी बुधन का मन नहीं भरा और वह तुरंत पास के खेत की तरफ भागा। वहाँ ग्रामीणों द्वारा पहले से मारा गया एक दूसरा सांप पड़ा हुआ था, बुधन ने उसे भी उठाया और चबा डाला।

तीसरे सांप की थी तैयारी, परिजनों ने पहुँचाया अस्पताल

दो सांपों को निगलने के बाद बुधन वापस आया और उसने फिर से शराब पी। कुछ ही देर बाद वह तीसरे सांप को तलाश कर पकड़ने की कोशिश करने लगा। इस अजीबोगरीब और खतरनाक हरकत को देख ग्रामीणों ने तुरंत उसके परिवार को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुँचे परिजनों ने काफी मिन्नतों और समझाइश के बाद बुधन को काबू में किया। सांपों का जहर शरीर में फैलने के कारण कुछ ही देर में बुधन की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में लोग हैरान और सहमे हुए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.