Media24Media.com: CG NEWS : रात के अंधेरे में सेंधमारी, घर से 30 बकरियां चोरी; गांव में हड़कंप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : रात के अंधेरे में सेंधमारी, घर से 30 बकरियां चोरी; गांव में हड़कंप

Document Thumbnail

 कोरबा। जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिंधिया में चोरी की एक अनोखी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मकान की पिछली दीवार में सेंध लगाकर घर में बंधी करीब 25 से 30 बकरियां चोरी कर लीं। इस घटना से बकरी पालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।


जानकारी के अनुसार, ग्राम सिंधिया निवासी रामायण यादव का परिवार शनिवार रात घर में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घर के भीतर प्रवेश किया। इसके बाद चोर एक-एक कर घर में बंधी करीब 25 से 30 बकरियां लेकर फरार हो गए।

सुबह जब परिवार की नींद खुली तो बकरियां गायब थीं और मकान की दीवार टूटी हुई मिली। घटना का पता चलते ही परिवार के होश उड़ गए। पीड़ित ने तत्काल कटघोरा पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

इस वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गई बकरियों की बरामदगी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों का जल्द पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement



Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.