Media24Media.com: चलती ट्रेन की खिड़की पर फंदे से लटका मिला यात्री का शव, हड़कंप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चलती ट्रेन की खिड़की पर फंदे से लटका मिला यात्री का शव, हड़कंप

Document Thumbnail

 बीना। पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के शौचालय की खिड़की पर गुरुवार देर रात एक यात्री का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। ट्रेन के बीना रेलवे जंक्शन पहुंचते ही जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी के रूप में हुई है।


बीना जंक्शन पर रोकी गई ट्रेन

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12534 पुष्पक एक्सप्रेस गुरुवार रात लगभग 10 बजे भोपाल से रवाना हुई थी। ट्रेन का अगला ठहराव ललितपुर था। देर रात करीब 12 बजे ट्रेन के गार्ड की नजर जनरल कोच के शौचालय की खिड़की पर पड़ी, जहां एक यात्री फंदे से लटकता दिखाई दिया। गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन पर आपातकालीन स्थिति में रोका गया।

पुलिस जांच में जुटी

स्टेशन पर मौजूद जीआरपी टीम ने शव को खिड़की से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। जीआरपी पुलिस परिजनों को सूचना देने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

जांच जारी: पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यात्री ट्रेन में कहां से सवार हुआ था। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.