Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में मानसून का असंतुलन: कहीं 'इंद्रदेव' मेहरबान, तो कहीं पानी को तरसे किसान, देखें आपके जिले का हाल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में मानसून का असंतुलन: कहीं 'इंद्रदेव' मेहरबान, तो कहीं पानी को तरसे किसान, देखें आपके जिले का हाल

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून का दौर जारी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से अब तक प्रदेश में औसतन 356.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो इस अवधि की सामान्य औसत वर्षा (408.7 मिमी) का 87.1 प्रतिशत है। इस तरह प्रदेश में अब तक सामान्य से लगभग 13% कम बारिश हुई है।


बीते 24 घंटों में राज्य में औसतन 21.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जिसमें गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला 69.4 मिमी बारिश के साथ शीर्ष पर रहा।


सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सर्वाधिक बारिश

चालू मानसून सत्र में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला वर्षा के मामले में प्रदेश में पहले स्थान पर है। यहाँ अब तक 576.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो जिले की सामान्य औसत वर्षा का 181.4% है।

अतिरिक्त बारिश वाले प्रमुख जिले:

  • जांजगीर-चांपा: 512.0 मिमी (120.4%)
  • बलौदाबाजार: 453.4 मिमी (119.7%)
  • बिलासपुर: 440.5 मिमी (114.1%)
  • महासमुंद: 427.3 मिमी (112.4%)
  • रायपुर: 395.7 मिमी (112.6%)
  • मुंगेली: 417.7 मिमी (110.4%)
  • बलरामपुर: 391.8 मिमी (160.0%)

इसके अलावा गरियाबंद (435.7 मिमी), सक्ती (419.8 मिमी), कोरबा (409.7 मिमी), दुर्ग (357.7 मिमी), कोरिया (356.0 मिमी), रायगढ़ (353.3 मिमी), बालोद (347.7 मिमी), मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (337.0 मिमी) तथा सूरजपुर (313.0 मिमी) में भी स्थिति बेहतर है।

बस्तर संभाग और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अब भी पानी की कमी

प्रदेश के मैदानी और मध्य हिस्सों में मानसून की स्थिति बेहतर है, लेकिन बस्तर संभाग और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में अब भी औसत से काफी कम वर्षा दर्ज की गई है।

सबसे कम बारिश वाले जिले:

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: 203.3 मिमी (सामान्य का महज 40.4%)

  • सुकमा: 304.5 मिमी (45.8%)
  • बीजापुर: 359.7 मिमी (49.3%)
  • कांकेर: 261.2 मिमी (50.8%)
  • कोंडागांव: 263.8 मिमी (56.5%)
  • बस्तर: 298.0 मिमी (60.7%)
  • सरगुजा: 185.8 मिमी (65.9%)

अन्य जिलों का हाल

  • दंतेवाड़ा: 438.9 मिमी (86.2%)
  • नारायणपुर: 384.8 मिमी (79.4%)
  • धमतरी: 349.2 मिमी (81.8%)
  • राजनांदगांव: 303.3 मिमी (81.2%)
  • जशपुर: 301.4 मिमी (78.3%)
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: 274.2 मिमी (89.9%)
  • बेमेतरा: 253.1 मिमी (80.7%)
  • कबीरधाम: 240.6 मिमी (80.1%)

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.