Media24Media.com: स्कूल जा रहे नाबालिग छात्र का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल; 6 हिरासत में

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

स्कूल जा रहे नाबालिग छात्र का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल; 6 हिरासत में

Document Thumbnail

 सक्ती। सक्ती जिले के अड़भार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्र के साथ कथित अपहरण कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें चार नाबालिग बताए जा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाला नाबालिग छात्र शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। दोपहर करीब 12 बजे जब वह सेजेस स्कूल के पास पहुंचा, तभी चार बाइकों पर सवार 8 से 9 युवकों ने उसे कथित तौर पर जबरन अपने साथ ले लिया। आरोप है कि आरोपी छात्र को शनि मंदिर के पीछे स्थित गौठान के पास ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई।

परिजनों के मुताबिक, आरोपियों ने छात्र के कपड़े उतरवाकर उसके साथ लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। इस दौरान उसकी बाइक की चाबी और नकदी भी छीन ली गई। छात्र किसी तरह शाम करीब चार बजे घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक छात्र के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में मोबाइल नंबर को लेकर विवाद की बात भी सुनाई देती है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें चार नाबालिग शामिल हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे की वास्तविक वजह की जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम और मारपीट के कारणों का स्पष्ट खुलासा किया जाएगा। वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में जांच में शामिल किया गया है।

Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.