Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: चलती बस पलटी, 10 यात्री घायल, महिला की हालत नाजुक

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: चलती बस पलटी, 10 यात्री घायल, महिला की हालत नाजुक

Document Thumbnail

 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। Kunkuri थाना क्षेत्र के टांगरपानी के पास झारखंड से कोरबा जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 यात्री घायल हो गए, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, श्री जय बालाजी बस (CG 14 G 0170) झारखंड के रामगढ़ से यात्रियों को लेकर Korba जा रही थी। सुबह टांगरपानी के पास बने डायवर्जन पर तेज रफ्तार के चलते चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क पर पलट गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों में एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे विशेष निगरानी में रखा गया है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और डायवर्जन पर चालक का नियंत्रण खोना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.