Media24Media.com: किरण सिंह देव की कमर की हड्डी में चोट, एयर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना; मेदांता अस्पताल में विशेष डॉक्टरों का दल तैनात

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

किरण सिंह देव की कमर की हड्डी में चोट, एयर एंबुलेंस से दिल्ली रवाना; मेदांता अस्पताल में विशेष डॉक्टरों का दल तैनात

Document Thumbnail

 रायपुर/झांसी: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में हुए एक सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को बेहतर इलाज के लिए गुरुवार सुबह झांसी से दिल्ली रेफर कर दिया गया। उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। हादसे में उनके पैर और कमर में चोटें आई हैं।


गौरतलब है कि बुधवार को किरण सिंह देव अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम में दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान झांसी-ललितपुर हाईवे पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने जा रहे ट्रक से जा टकराई।

दुर्घटना के समय किरण सिंह देव के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ (PSO) भी उसी वाहन में मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी कार में सफर कर रहे थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें दिल्ली रेफर किया गया।

इस हादसे में वाहन चालक भी घायल हुआ है। फिलहाल किरण सिंह देव का इलाज मेदांता अस्पताल में जारी है और डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नज़र बनाए हुए है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.