Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात: महिला की हत्या के बाद शव से दुष्कर्म, आरी से टुकड़े कर नदी में बहाया, आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में रूह कंपा देने वाली वारदात: महिला की हत्या के बाद शव से दुष्कर्म, आरी से टुकड़े कर नदी में बहाया, आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

 बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के चंदनू थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने 50 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े-टुकड़े कर शिवनाथ नदी में फेंक दिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी रामप्रसाद सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।


7 जुलाई से लापता थी महिला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका 7 जुलाई से अपने घर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो चंदनू थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

नदी किनारे दो गठरियों में मिले शव के टुकड़े

मामले में मोड़ तब आया जब 9 जुलाई को महिला के बेटे को अमरैया नाला और शिवनाथ नदी के संगम के पास पानी में तैरती हुई साड़ी से बंधी दो संदिग्ध गठरियां दिखाई दीं। पुलिस की मौजूदगी में जब इन्हें खोला गया, तो एक गठरी में महिला का धड़ और दूसरी गठरी में कटे हुए हाथ-पैर बरामद हुए। शव काफी हद तक सड़ चुका था।

विरोध करने पर फावड़े से किया वार

थाना प्रभारी के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस को मृतका और गांव के ही रामप्रसाद सोनवानी के संबंध में अहम सुराग मिले। हिरासत में लेकर की गई कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 6 जुलाई की रात करीब 10 बजे महिला के घर गया था। उस समय महिला घर में अकेली थी। आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया, जिसका विरोध करने पर उसने पास ही रखे फावड़े के बेंट (हैंडल) से महिला के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

शव के साथ बर्बरता और लूट

आरोपी ने कबूला कि हत्या के बाद उसने मृतका के शव के साथ दुष्कर्म (शवकामुकता) जैसी घिनौनी हरकत की। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसने घर में रखी आरी से शव के दोनों हाथ और पैर काट दिए। उसने शव के हिस्सों को अलग-अलग गठरियों में बांधकर अपनी झोपड़ी में छिपा दिया और अगली रात का फायदा उठाकर उन्हें शिवनाथ नदी में फेंक दिया।

इतना ही नहीं, आरोपी जाते-जाते मृतका के घर से ₹2,500 की नकदी भी लूट ले गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से बचे हुए ₹500 और घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने, लूट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.