Media24Media.com: CG NEWS : ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में 10 हजार की रिश्वत लेते महिला आरक्षक गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में 10 हजार की रिश्वत लेते महिला आरक्षक गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

Document Thumbnail

 जगदलपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना में पदस्थ महिला आरक्षक तिलेश्वरी साहू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला आरक्षक न्यायालय के आदेश के बाद भी जब्त ट्रैक्टर को मालिक को सौंपने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रही थी।


मिली जानकारी के अनुसार, कुछ समय पूर्व एक सड़क हादसे के मामले में कोड़ेनार पुलिस ने एक ट्रैक्टर जब्त किया था। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने ट्रैक्टर मालिक बंगालु यादव के पक्ष में सुपुर्दनामा जारी करते हुए वाहन वापस लौटाने का आदेश दिया था।

न्यायालय का स्पष्ट आदेश होने के बावजूद महिला आरक्षक तिलेश्वरी साहू वाहन छोड़ने के एवज में पीड़ित से 10 हजार रुपये की मांग कर रही थी। बार-बार परेशान किए जाने पर वाहन मालिक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की।

शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने पर एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने थाना परिसर में महिला आरक्षक को रिश्वत की राशि सौंपी, आसपास तैनात एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों धर दबोचा।

एसीबी ने आरोपी महिला आरक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसीबी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कामकाज के एवज में रिश्वत मांगने वाले कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.