Media24Media.com: CG NEWS ; शराबी बेटे की प्रताड़ना से तंग पिता बना कातिल, डंडे और कुल्हाड़ी से मार डाला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS ; शराबी बेटे की प्रताड़ना से तंग पिता बना कातिल, डंडे और कुल्हाड़ी से मार डाला

Document Thumbnail

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुशमुली में एक पिता ने अपने ही बेटे की डंडे और कुल्हाड़ी से वार कर नृशंस हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मृतक की रोजाना की शराबखोरी, मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर पिता ने गुस्से में यह खौफनाक कदम उठाया।


शराब के नशे में शुरू किया विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक विजेंद्र श्रीवास गंभीर रूप से शराब पीने का आदी था। वह आए दिन नशे की हालत में घर पहुंचकर परिजनों से गाली-गलौज और मारपीट किया करता था। बीती रात भी विजेंद्र अत्यधिक शराब पीकर घर लौटा और परिजनों से उलझ पड़ा। रोज-रोज के मानसिक और शारीरिक तनाव से परेशान पिता मोहित राम श्रीवास का धैर्य टूट गया।

कुल्हाड़ी और डंडे से ताबड़तोड़ हमला

विवाद बढ़ने पर आपा खो चुके पिता ने घर में रखे डंडे और कुल्हाड़ी से विजेंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगने के कारण विजेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।

आरोपी पिता गिरफ्तार, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पिता मोहित राम श्रीवास को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। तखतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.