Media24Media.com: प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, ICU में फंसे मरीजों में हड़कंप; 10 मौतों की आशंका

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, ICU में फंसे मरीजों में हड़कंप; 10 मौतों की आशंका

Document Thumbnail

 मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग अस्पताल के ICU तक पहुंच गई, जिससे वहां भर्ती मरीजों की जान पर बन आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 10 मरीजों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।


अग्निशमन विभाग के अनुसार सुबह करीब 3 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अस्पताल के ICU में घना धुआं भर जाने के कारण राहत-बचाव कार्य में काफी कठिनाई हुई। दमकल कर्मियों को मरीजों तक पहुंचने के लिए कई जगह खिड़कियां और दरवाजे तोड़ने पड़े।

रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 से अधिक मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया। घायलों का इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

बताया जा रहा है कि ICU अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर स्थित था, जिससे धुआं तेजी से फैल गया और बचाव कार्य प्रभावित हुआ। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्यों की निगरानी की। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों की भीड़ जुट गई है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.