Media24Media.com: CG NEWS : नौकरी लगाने के नाम पर ठगी: मुख्य सचिव से करीबी बताकर महिला ने 7 लोगों से ठगे 25.50 लाख रुपये

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : नौकरी लगाने के नाम पर ठगी: मुख्य सचिव से करीबी बताकर महिला ने 7 लोगों से ठगे 25.50 लाख रुपये

Document Thumbnail

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद को छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव का करीबी बताकर बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा दे रही थी। आरोपी महिला अब तक 7 लोगों से करीब 25 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर चुकी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


कृषि विभाग और अस्पताल में नौकरी दिलाने का दिया था लालच

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी लता धीवर (36 वर्ष), पति आकाश धीवर, निवासी वार्ड क्रमांक 05, लोगों को यह कहकर भरोसे में लेती थी कि उसकी पहचान छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव से है। इसी बहाने उसने कुछ लोगों को कृषि विभाग और कुछ को जिला अस्पताल में नौकरी दिलाने का वादा किया। हाल ही में उसने तीन लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख 50 हजार रुपये वसूल लिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जांच में खुलासा, 7 लोगों को बना चुकी है शिकार

पुलिस की शुरुआती जांच और पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी महिला अब तक कुल 7 लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। उसने सभी से मिलाकर 25 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने ठगी से हासिल रकम अपने पास रखने के बजाय अपने एक साथी द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाते में ट्रांसफर की थी। पुलिस अब उस बैंक खाते और आरोपी के सहयोगी की तलाश में जुटी हुई है।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पीड़ितों की लिखित शिकायत के आधार पर बालोद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेशी के बाद उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.