Media24Media.com: CG NEWS : दो कारों से 5.65 क्विंटल गांजा बरामद, तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : दो कारों से 5.65 क्विंटल गांजा बरामद, तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

Document Thumbnail

 एमसीबी। जिले की नागपुर चौकी पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लावारिस कारों से कुल 565 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है।


जानकारी के अनुसार, नागपुर चौकी क्षेत्र के उजियारपुर में दो संदिग्ध लावारिस कारों के खड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दोनों वाहनों की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान एक कार से 260 किलोग्राम तथा दूसरी कार से 305 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस तरह दोनों वाहनों से कुल 565 किलोग्राम (करीब 5.65 क्विंटल) मादक पदार्थ जब्त किया गया। पुलिस ने गांजा और दोनों वाहनों को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हालांकि, कार्रवाई के दौरान मौके से कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका। पुलिस अब गांजा तस्करी से जुड़े आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर खपाने की योजना बनाई गई थी। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.