Media24Media.com: यूएन में फिर कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

यूएन में फिर कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

Document Thumbnail

 India Slam Pakistan In UN: पाकिस्तान द्वारा एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र के मंच पर कश्मीर मुद्दा उठाए जाने पर भारत ने कड़ा जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथनेनी हरीश ने स्पष्ट कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है तथा यह पूरी तरह भारत का आंतरिक मामला है।


संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में सुरक्षा परिषद की वार्षिक रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान की ओर से कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई। हरीश ने कहा कि पाकिस्तान अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों के लिए संयुक्त राष्ट्र जैसे प्रतिष्ठित मंचों का दुरुपयोग करता रहा है और इस बार भी उसने वही प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का मुद्दा पूरी तरह भारत का आंतरिक मामला है और इस विषय पर किसी तीसरे पक्ष को हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता एक बड़ी जिम्मेदारी है, न कि भ्रामक और झूठे दावे करने का मंच।

भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा, “मैं स्पष्ट रूप से दोहराना चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा। पाकिस्तान की निराधार बयानबाजी और झूठे दावे इस सच्चाई को नहीं बदल सकते।”

हरीश ने सुरक्षा परिषद की वार्षिक रिपोर्ट पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि रिपोर्ट केवल घटनाओं का संकलन भर नहीं होनी चाहिए, बल्कि उसमें अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए परिषद की उपलब्धियों, चुनौतियों और सुधार की संभावनाओं का भी समावेश होना चाहिए।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.