Media24Media.com: जनगणना ड्यूटी में गई शिक्षिका के सूने घर में लाखों की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जनगणना ड्यूटी में गई शिक्षिका के सूने घर में लाखों की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

 बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित पार्क लाइफ कॉलोनी में जनगणना ड्यूटी पर गई एक शिक्षिका के सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवर और नगदी भी बरामद कर ली है।


जानकारी के अनुसार, शिक्षिका जनगणना कार्य के सिलसिले में घर से बाहर गई हुई थीं। इसी दौरान आरोपी ने सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषणों समेत नकदी रकम चोरी कर फरार हो गया।

ड्यूटी से लौटने पर शिक्षिका ने घर का सामान बिखरा देखा, जिसके बाद चोरी की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल सरकंडा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और संदिग्धों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान गोलबाजार निवासी शरद कर्ष पर पुलिस को संदेह हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और उसे इलाके की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने सूने मकान को निशाना बनाया।

सरकंडा पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और खाली मकानों की निगरानी की मांग की है। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लंबे समय के लिए घर से बाहर जाने पर इसकी जानकारी पड़ोसियों और स्थानीय पुलिस को जरूर दें, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.