Media24Media.com: चलती कार में लगी भीषण आग, सवारों ने कूदकर बचाई जान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चलती कार में लगी भीषण आग, सवारों ने कूदकर बचाई जान

Document Thumbnail

 कोरबा। दर्री-कटघोरा मुख्य मार्ग स्थित जेलगांव चौक के पास शुक्रवार को चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान कार में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार दर्री से कटघोरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्काल कार को सड़क किनारे रोका और सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बाद में दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हादसे के चलते कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.