Media24Media.com: छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला स्थायी मुखिया, अरुण देव गौतम बने डीजीपी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला स्थायी मुखिया, अरुण देव गौतम बने डीजीपी

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को राज्य का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। गृह (पुलिस) विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।


1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम अब तक प्रभारी डीजीपी के रूप में कार्यभार संभाल रहे थे। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा गठित पैनल की अनुशंसा के बाद राज्य सरकार ने उन्हें नियमित डीजीपी नियुक्त किया है।


अरुण देव गौतम को राज्य के वरिष्ठ और अनुभवी पुलिस अधिकारियों में गिना जाता है। अपने लंबे प्रशासनिक और पुलिस सेवा कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई है।

किसान परिवार से आने वाले अरुण देव गौतम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के अभयपुर गांव के निवासी हैं। उनका जन्म 2 जुलाई 1967 को हुआ था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद प्रयागराज से उच्च शिक्षा हासिल की। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय कानून में एमफिल किया।

यूपीएससी परीक्षा में शुरुआती असफलता के बाद उन्होंने दोबारा तैयारी की और वर्ष 1992 में आईपीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुए।

उनका पुलिस करियर मध्य प्रदेश कैडर से शुरू हुआ। प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में उनकी पहली पोस्टिंग जबलपुर में हुई। इसके बाद वे बिलासपुर में सीएसपी, कवर्धा में एसडीओपी और भोपाल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर रहे। वे मध्य प्रदेश पुलिस की 23वीं बटालियन के कमांडेंट भी रह चुके हैं। वहीं, एसपी के रूप में उनका पहला जिला राजगढ़ था।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.