Media24Media.com: रायपुर प्रेस क्लब में “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुईं सक्रिय

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर प्रेस क्लब में “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुईं सक्रिय

Document Thumbnail

 रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित किए जा रहे “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को भव्य, व्यवस्थित एवं सार्थक बनाने के उद्देश्य से रायपुर प्रेस क्लब ने विभिन्न समितियों का गठन करते हुए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। सभी समितियों के संयोजकों एवं सहसंयोजकों को अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप कार्य प्रारंभ करने का आग्रह किया गया है।


यह आयोजन हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, उसके संघर्ष, मूल्यों, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर केंद्रित रहेगा। उत्सव के दौरान पत्रकारिता की बदलती परिस्थितियों, मीडिया की विश्वसनीयता, लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका तथा डिजिटल दौर की चुनौतियों और संभावनाओं पर व्यापक मंथन किया जाएगा।

“पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” का शुभारंभ सत्र मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न होगा। इस अवसर पर शासन से जुड़े मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन एवं पत्रकारिता जगत से जुड़े अनेक विशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे।

आयोजन का दूसरा सत्र हिंदी प्रिंट मीडिया के 200 वर्षों के इतिहास, उसकी वैचारिक यात्रा, सामाजिक प्रभाव और लोकतांत्रिक योगदान पर केंद्रित रहेगा, जिसमें देश एवं प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और विषय विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।

वहीं तीसरा सत्र इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं न्यू मीडिया की संभावनाओं, चुनौतियों, बदलती तकनीक, सोशल मीडिया के प्रभाव तथा पत्रकारिता के भविष्य पर आधारित होगा। इस सत्र में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के प्रतिष्ठित पत्रकार, मीडिया विशेषज्ञ और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े वरिष्ठ व्यक्तित्व अपने अनुभव एवं विचार रखेंगे।

रायपुर प्रेस क्लब ने स्पष्ट किया है कि यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि पत्रकारिता के मूल्यों, परंपराओं और जनसरोकारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। आयोजन में प्रदेशभर के पत्रकारों, मीडिया संस्थानों, युवा पत्रकारों एवं पत्रकारिता से जुड़े विविध वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर संपर्क एवं समन्वय किया जा रहा है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए गठित विभिन्न समितियों के संयोजक एवं सहसंयोजक निम्नानुसार हैं :-

प्रकाश शर्मा - संयोजक, संरक्षण मंडल / सलाहकार समिति
अनिल द्विवेदी - संयोजक, मुख्य आयोजन संचालन एवं समन्वय समिति
दिनेश तिवारी - संयोजक, मीडिया एवं प्रचार प्रसार समिति
अनिरुद्ध दुबे - सहसंयोजक, मीडिया एवं प्रचार प्रसार समिति
प्रदीप दुबे - सह संयोजक, मीडिया एवं प्रचार प्रसार समिति
राजेंद्र निगम - संयोजक, आयोजन एवं प्रोटोकॉल समिति ( समय सारणी , अतिथि प्रबंधन स्थल व्यवस्था )
मनीष वोरा - सहसंयोजक,आयोजन एवं प्रोटोकॉल समिति ( समय सारणी ,अतिथि प्रबंधन स्थल व्यवस्था )
अंशुमन शर्मा - सहसंयोजक,आयोजन एवं प्रोटोकॉल समिति (समय सारणी,अतिथि प्रबंधन स्थल व्यवस्था )
शंकर चंद्राकर -संयोजक, आवास एवं अतिथि सत्कार समिति
रविंद्र ठेंगड़ी -संयोजक, स्वागत एवं पंजीयन समिति
अतुल श्रीवास्तव -संयोजक, तकनीकी एवं आईटी समिति
दीपक पाण्डेय - संयोजक, प्रदर्शनी एवं आयोजन चित्रण समिति
संदीप तिवारी - संयोजक, सांस्कृतिक आयोजन एवं रचनात्मक कार्य समिति
शुभम वर्मा - संयोजक, डॉक्यूमेंट्री एवं प्रशासन समिति
अंशुमान शर्मा - संयोजक, व्याख्यान सत्र प्रबंधन समिति/ लेक्चर सेशन कमेटी
अंकिता शर्मा -संयोजक, सोशल मीडिया कैंपेन कमेटी
नीतेश गर्ग- सह संयोजक, सोशल मीडिया कैंपेन कमेटी
व्यास पाठक -संयोजक, ड्राफ्ट एवं आर्काइव समिति
गौरव शर्मा (जू.)- लोगो एवं ब्रांडिंग समिति
ज्योति ठाकुर -संयोजक, मंच एवं कार्यक्रम संचालन समिति
यशवंत धोटे, जनसंपर्क एवं शासकीय समन्वय समिति
अविनाश चौबे -संयोजक , इवेंट ऑर्गेनाइजिंग कमिटी
सनत तिवारी -संयोजक, कार्यक्रम प्रबंधन समिति
प्रदीप चंद्रवंशी -संयोजक , भोजन एवं कैटरिंग समिति
निवेदिता साहू -संयोजिका, सजावट एवं सौंदर्य करण समिति
विनय त्रिवेदी -सहसंयोजक, सजावट एवं सौंदर्य करण समिति
नवीन जैन - संयोजक, व्यवस्था एवं संसाधन कमेटी
सत्यप्रकाश सिंह - संयोजक, रिसर्च एवं कंटेंट कमेटी
गौरव शुक्ला - सहसंयोजक, रिसर्च एवं कंटेंट कमेटी
कुलदीप शर्मा - संयोजक, आमंत्रण एवं अतिथि प्रबंधन समिति

रायपुर प्रेस क्लब ने सभी पत्रकार साथियों, मीडिया संस्थानों एवं समाज के प्रबुद्धजनों से आयोजन में सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग का आग्रह किया है, ताकि हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षों की इस ऐतिहासिक यात्रा को गौरव और गरिमा के साथ यादगार बनाया जा सके।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.