Media24Media.com: CG NEWS : पानी भरने को लेकर खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े, 8 से ज्यादा घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : पानी भरने को लेकर खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े, 8 से ज्यादा घायल

Document Thumbnail

 दुर्ग। जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र अंतर्गत डांडेसरा गांव में शनिवार देर शाम पानी भरने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी, रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में आठ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पानी संकट बना विवाद की वजह

जानकारी के अनुसार, डांडेसरा गांव में भीषण गर्मी के चलते पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। गांव में पानी के लिए सीमित संख्या में ही ट्यूबवेल उपलब्ध हैं। पानी की बर्बादी रोकने और उपयोग को लेकर ट्यूबवेल के स्टार्टर पर ताला लगा दिया गया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ।

देखते ही देखते मामूली कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्षों ने लाठी, रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गांव में अफरा-तफरी मच गई।

पहले से भी चल रहा था विवाद

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा था। आए दिन उनके बीच कहासुनी और विवाद होता रहता था, लेकिन इस तरह का खूनी संघर्ष पहली बार सामने आया है।

गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.