Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट, लू लगने से बुजुर्ग की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट, लू लगने से बुजुर्ग की मौत

Document Thumbnail

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। फिलहाल प्रदेशवासियों को तापमान से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं।


इसी बीच बिलासपुर जिले से एक दुखद मामला सामने आया है। जोंधरा गांव में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग का शव बाजार स्थित एक जूता दुकान के बाहर मिला। आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की मौत लू लगने से हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक पिछले करीब दो महीनों से गांव में भीख मांगकर जीवनयापन कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिनों से बीमार था और तेज गर्मी के बावजूद बाजार क्षेत्र के आसपास ही पड़ा रहता था।

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच UV रेज का स्तर बेहद खतरनाक रह सकता है, जिससे त्वचा और आंखों को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है।

मेकाहारा अस्पताल के डर्मेटोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय सिंह ने बताया कि तेज धूप और हीटवेव के दौरान कुछ ही मिनटों में सनबर्न, आंखों में जलन, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने, सिर को ढंककर रखने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.