Media24Media.com: देशी दवाइयों और विदेशी मशीनों से इलाज का दावा, दो फर्जी डॉक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

देशी दवाइयों और विदेशी मशीनों से इलाज का दावा, दो फर्जी डॉक्टर पुलिस के हत्थे चढ़े

Document Thumbnail

 तखतपुर। तखतपुर क्षेत्र में खुद को डॉक्टर बताकर दर्द का इलाज करने का दावा करने वाले उत्तरप्रदेश के दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों युवक बिना किसी वैध डिग्री और दस्तावेज के लोगों का उपचार कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार, स्थानीय युवकों को सूचना मिली थी कि कुछ बाहरी लोग क्षेत्र में किराए के कमरे में बैठकर लोगों का इलाज कर रहे हैं। सूचना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवकों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों युवक खुद को आयुर्वेदिक उपचार से जुड़ा बताते रहे, जबकि अपने एक रिश्तेदार को डॉक्टर होने की बात कहने लगे। हालांकि, उनके पास किसी प्रकार की वैध मेडिकल डिग्री या लाइसेंस नहीं मिला।

मामला संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, जहां से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां, कुछ संदिग्ध चूर्ण और इलाज में उपयोग होने वाले उपकरण बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि पुलिस के पहुंचने से पहले कथित डॉक्टरों का एक साथी मौके से फरार हो गया।

फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है और बरामद दवाइयों व उपकरणों की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.