Media24Media.com: महासमुंद - पानी विवाद में युवक की हत्या, शव महानदी किनारे रेत में दफन… 4 आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद - पानी विवाद में युवक की हत्या, शव महानदी किनारे रेत में दफन… 4 आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

 महासमुंद। जिले में 22 मई से लापता युवक भुनेश्वर यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या कर शव को महानदी किनारे रेत में दफनाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में पानी की समस्या को लेकर हुए विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भुनेश्वर यादव की गुमशुदगी की रिपोर्ट 22 मई को मंदिर हसौद थाना में दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक को आखिरी बार अपने परिचित नोहर दास और उसके साथियों के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू की।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि नोहर दास, अमित राजपूत, हेमचंद्र बंजारे और श्रवण दास रात्रे मृतक को लेकर मंदिर हसौद से नांदगांव स्थित महानदी किनारे घूमने गए थे। इसी दौरान पानी की समस्या को लेकर भुनेश्वर यादव और नोहर दास के बीच विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चारों आरोपियों ने मिलकर भुनेश्वर यादव के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। लात-घूंसों से की गई पिटाई में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी घबरा गए और घटना को छिपाने के उद्देश्य से शव को महानदी किनारे रेत में दफना दिया। हालांकि पुलिस की जांच में पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
 
Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.