Media24Media.com: महासमुंद में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, पैनिक बुकिंग की जरूरत नहीं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, पैनिक बुकिंग की जरूरत नहीं

Document Thumbnail

 महासमुंद : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति, दैनिक आवश्यकता एवं उपलब्धता की समीक्षा के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक लेकर खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं जिले के सभी गैस एजेंसियों से जानकारी ली।


बैठक में कलेक्टर ने कहा कि एलपीजी वितरकों के गोदाम में उपलब्ध रिफिल सिलेंडर का स्टॉक का नियमित रूप से निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया जाए। वितरकों के पास उपलब्ध ऑनलाइन स्टॉक एवं भौतिक सत्यापन में पाए गए स्टॉक का अनिवार्य रूप से मिलान करें एवं मिलान में अंतर एवं अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि गैस एजेंसी डिलीवरी दर्शाकर समय पर डिलीवरी नहीं करते तो उन पर कड़ी कार्रवाई किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में अभी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है।

गैस एजेंसी संचालकों ने जानकारी दी कि उनके पास घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और जिले में उपभोक्ताओं की बुकिंग के अनुसार गैस सिलेंडरों की डिलीवरी सुचारू रूप से की जा रही है। उन्होंने बताया कि सप्लाई प्लांट से भी गैस सिलेंडरों की उपलब्धता में किसी प्रकार की समस्या नहीं है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि अभी जिले में लगभग 3748 गैस सिलेंडर उपलब्ध है। गत दिवस 2222 गैस सिलेंडर डिलीवर किया गया था। जिले में 18 गैस एजेंसी संचालित हैं।

बैठक में गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि वे हितग्राहियों को उनकी बुकिंग और पात्रता के अनुसार निर्धारित क्रम में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं। साथ ही एजेंसियों को अपने स्टॉक का रिकॉर्ड नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा स्टॉक की जानकारी विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
इस संबंध में उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे गैस सिलेंडर की कमी से जुड़ी किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रम पर ध्यान न दें। साथ ही अनावश्यक रूप से लाइन में लगने या घरों में अतिरिक्त सिलेंडर जमा करने की आवश्यकता नहीं है। आवश्यकता होने पर ही गैस की बुकिंग कराकर सिलेंडर प्राप्त करें।

बैठक में अपर कलेक्टर रवि साहू, प्रभारी खाद्य अधिकारी तेजपाल सिंह ध्रुव, खाद्य निरीक्षक सुशील शर्मा सहित जिले के गैस वितरकों के संचालक एवं प्रोपाइटर उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.