Media24Media.com: गरियाबंद में सनसनी: ब्लेड से गर्दन काट मितानिन की हत्या, बचाने पहुंचे पति और बेटे भी घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गरियाबंद में सनसनी: ब्लेड से गर्दन काट मितानिन की हत्या, बचाने पहुंचे पति और बेटे भी घायल

Document Thumbnail

 रायपुर : गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। दीवानमुडा गांव में एक मितानिन महिला की ब्लेड से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


मिली जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान छबीलता यादव के रूप में हुई है, जो गांव में मितानिन के तौर पर कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ होटल व्यवसाय में हाथ बंटा रही थी, तभी गांव के ही देवीसिंह ने अचानक हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने ब्लेड से महिला की गर्दन पर लगातार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला को बचाने पहुंचे उसके पति और बेटों पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही देवभोग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी देवीसिंह को हिरासत में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.