Media24Media.com: CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट: तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट: तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

Document Thumbnail

 CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह तक कई क्षेत्रों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।


मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने धमतरी, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, जशपुर और रायगढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम दर्जे के तूफान, तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

बिलासपुर, कांकेर, नारायणपुर, बलरामपुर, सरगुजा, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, महासमुंद और गरियाबंद जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने लोगों को पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की सलाह दी है। इसके अलावा खुले मैदानों और खेतों में जाने से बचने, मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा तेज आंधी के दौरान वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है और कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.