Media24Media.com: महासमुंद में राइस मिलों की होगी संयुक्त जांच, कलेक्टर ने गठित किए दल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद में राइस मिलों की होगी संयुक्त जांच, कलेक्टर ने गठित किए दल

Document Thumbnail

 महासमुंद : खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत जिले की राईस मिलों द्वारा कस्टम मिलिंग हेतु उठाए गए धान की मात्रा, शेष धान, निर्मित चावल तथा भारतीय खाद्य निगम में जमा किए गए चावल के संयुक्त भौतिक सत्यापन के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा जांच दल गठित किए गए हैं।


कलेक्टर लंगेह के निर्देशानुसार महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली विकासखंडों में संयुक्त जांच दल द्वारा राईस मिलों का निरीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक दल में संबंधित मुख्यालय के तहसीलदार, प्रभार क्षेत्र के सहायक खाद्य अधिकारी/खाद्य निरीक्षक तथा जिला विपणन अधिकारी अथवा उनके प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। संयुक्त जांच दल द्वारा राईस मिलों में उपलब्ध शासकीय शेष धान एवं चावल के साथ-साथ निजी धान एवं चावल का भी भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन उपरांत संयुक्त हस्ताक्षरित प्रतिवेदन जिला कार्यालय को प्रस्तुत किया जाएगा।

कलेक्टर ने भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं मिलरों को शासन के निर्देशानुसार तत्काल 10 प्रतिशत ब्रोकन चावल जमा कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन मिलरों द्वारा चावल जमा करने में रुचि नहीं ली जा रही है, उनके यहां भौतिक सत्यापन का आदेश भी जारी कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित राईस मिल संचालकों को शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयावधि में चावल जमा करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.