Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 60% से अधिक मकान सूचीकरण कार्य पूरा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, 60% से अधिक मकान सूचीकरण कार्य पूरा

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। राज्यभर में मकान सूचीकरण (House Listing) का कार्य तेजी से किया जा रहा है और अब तक 60 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में कुल 48,742 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों (HLB) में से 29,602 ब्लॉकों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। इस पूरी प्रक्रिया में डिजिटल मॉनिटरिंग और फील्ड स्तर पर निरीक्षण का सहारा लिया जा रहा है, जिससे कार्य में तेजी आई है।

राज्य में सबसे बेहतर प्रदर्शन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला जिले ने किया है। जिले ने अपने सभी 528 हाउस लिस्टिंग ब्लॉकों का कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। वहीं जशपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बेमेतरा और मुंगेली जिले भी लगभग पूर्णता के करीब पहुंच चुके हैं।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने इस प्रगति पर संतोष जताते हुए कहा कि सटीक जनगणना राज्य के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और बेहतर नीति निर्धारण की मजबूत नींव बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने और बड़े शहरों में धीमी प्रगति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए हैं। 

हालांकि राजधानी रायपुर, भिलाई और कुछ नगर निगम क्षेत्रों में कार्य की गति अपेक्षाकृत धीमी बताई जा रही है। प्रशासन ने लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए विशेष मॉनिटरिंग और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.