Media24Media.com: रायपुर में ऑल इंडिया हेल्थ साइंसेज वाइस चांसलर्स मीट 2026 का आयोजन, सीएम साय हुए शामिल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर में ऑल इंडिया हेल्थ साइंसेज वाइस चांसलर्स मीट 2026 का आयोजन, सीएम साय हुए शामिल

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर में आज ऑल इंडिया हेल्थ साइंसेज वाइस चांसलर्स मीट 2026 का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। देशभर से आए हेल्थ साइंसेज विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर्स की मौजूदगी में स्वास्थ्य शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।


यह कार्यक्रम नया रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंसेज एवं आयुष विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों से पहुंचे वाइस चांसलर्स और स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान मेडिकल और आयुष शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, रिसर्च को प्रोत्साहन देने और आधुनिक तकनीकों को शिक्षा से जोड़ने जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि देश में पहली बार इस तरह की वाइस चांसलर्स मीट आयोजित की जा रही है। विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा और स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि इस मंथन से जो निष्कर्ष निकलेंगे, वे चिकित्सा क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि देशभर के मेडिकल साइंस विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर्स का एक मंच पर आना महत्वपूर्ण है। इस बैठक के माध्यम से मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और डॉक्टरों की कमी को दूर करने के उपायों पर चर्चा की जा रही है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़े कई विशेषज्ञों ने भी अपने विचार रखे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.