Media24Media.com: डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Document Thumbnail

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज परम पूज्य डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वे सामूहिक स्मृति में करुणा, विनम्रता और मानवता की निःस्वार्थ सेवा के प्रतीक के रूप में सदैव जीवित रहेंगे। दूसरों के उत्थान के लिए समर्पित अपने पूरे जीवन के माध्यम से उन्होंने यह सिद्ध किया कि सच्ची महानता दूसरों की सेवा में निहित होती है।प्रधानमंत्री मोदी ने उल्लेख किया कि शिक्षा, सामाजिक कल्याण और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान ने समाज पर अमिट छाप छोड़ी है। आज भी उनका जीवन असंख्य लोगों को निःस्वार्थता और सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“उनकी जयंती के अवसर पर परम पूज्य डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीजी को श्रद्धांजलि। वे करुणा, विनम्रता और मानवता की अटूट सेवा के प्रतीक के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे। दूसरों के उत्थान के लिए समर्पित अपने जीवन के माध्यम से उन्होंने दिखाया कि सच्ची महानता सेवा में ही निहित है। शिक्षा, सामाजिक कल्याण और आध्यात्मिकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान ने समाज पर स्थायी प्रभाव छोड़ा है। आज भी उनका जीवन अनगिनत लोगों को निःस्वार्थता और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।”

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.