Media24Media.com: आईएनएस सुदर्शिनी लोकायन-26 अभियान के तहत अलेक्जेंड्रिया पहुँची

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आईएनएस सुदर्शिनी लोकायन-26 अभियान के तहत अलेक्जेंड्रिया पहुँची

Document Thumbnail

भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस सुदर्शिनी 01 मार्च 2026 को ऐतिहासिक बंदरगाह नगर अलेक्जेंड्रिया पहुँचा, जो उसके जारी अंतरमहासागरीय अभियान ‘लोकायन-26’ की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह आगमन पिछले सप्ताह सफ़ागा से प्रस्थान के बाद पोत के स्वेज नहर से उत्तर की ओर पारगमन के उपरांत हुआ।

तीन मस्तूलों वाला यह बार्क पोत 193 किलोमीटर लंबी  स्वेज नहर से होकर गुजरा, जो पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाले विश्व के ऐतिहासिक समुद्री द्वारों में से एक है। यह पारगमन इस वैश्विक यात्रा में भाग ले रहे प्रशिक्षुओं के लिए एक प्रमुख प्रशिक्षण उपलब्धि रहा।

अलेक्जेंड्रिया में प्रवेश “ब्रिजेज़ ऑफ फ्रेंडशिप” पहल को और सुदृढ़ करता है, जो भारत और मिस्र के बीच स्थायी समुद्री साझेदारी का उत्सव है। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों की समृद्ध विरासत कई शताब्दियों पुरानी है। हाल के वर्षों में रक्षा और समुद्री सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंध और अधिक मजबूत हुए हैं। सुदर्शिनी की यह यात्रा समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने तथा द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को पुनः रेखांकित करती है।

आगमन पर पोत का स्वागत मिस्र की नौसेना और भारतीय दूतावास के अधिकारियों द्वारा किया गया। कमांडिंग अधिकारी ने अलेक्जेंड्रिया नौसैनिक अड्डे के कमांडर रियर एडमिरल महमूद अब्देलसत्तार से भेंट की। पोर्ट कॉल के दौरान दल के सदस्य पेशेवर आदान-प्रदान, सामुदायिक संपर्क और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनका उद्देश्य पारस्परिक सद्भाव को प्रोत्साहित करना, परस्पर संचालन क्षमता को सुदृढ़ करना और दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ाना है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.