Media24Media.com: विधानसभा में गौठान पर गरमाई बहस: ‘गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करें’ की मांग

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

विधानसभा में गौठान पर गरमाई बहस: ‘गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करें’ की मांग

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन प्रश्नकाल के दौरान घुमंतू और आवारा पशुओं के रख-रखाव व संरक्षण को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। विधायक कुंवर सिंह निषाद ने सरकार से प्रदेश में संचालित योजनाओं की जानकारी मांगी और मंत्री के जवाब पर असंतोष जताते हुए कहा कि “आप लोग गौमाता के नाम पर वोट मांगते हैं, तो उन्हें राष्ट्रमाता घोषित किया जाना चाहिए।”


कौन-कौन सी योजनाएं चल रहीं?

प्रश्न के जवाब में आदिम जाति विकास मंत्री Ramvichar Netam ने बताया कि पशुधन विभाग के माध्यम से आदर्श गोधाम और गोकुल धाम गौ अभ्यारण योजना संचालित की जा रही हैं।

मंत्री के अनुसार गोधाम योजना के तहत 620 पशुओं के संरक्षण और रख-रखाव की व्यवस्था की गई है, जबकि अन्य स्थानों पर प्रक्रिया जारी है और जल्द संचालन शुरू किया जाएगा।

620 पशुओं के खर्च पर सवाल

विधायक निषाद ने पूछा कि इन 620 पशुओं के चारा-पानी की व्यवस्था सरकार कर रही है या कोई अन्य संस्था? इस पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि 36 गोठानों को गौधाम के रूप में प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है और पंजीकृत संस्थाओं को राशि जारी कर व्यवस्था कराई जाती है।

विधायक द्वारा स्वीकृत राशि ‘निरंक’ बताए जाने पर मंत्री ने कहा कि केवल आरोप लगाने से काम नहीं चलता। सरकार नगरीय और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के घुमंतू पशुओं के संरक्षण की जिम्मेदारी निभा रही है।

कहां संचालित हो रहे हैं गोठान?

मंत्री नेताम ने बताया कि तखतपुर-बिलासपुर, साजा-बेमेतरा और राजपुर-मरवाही समेत कुल 11 स्थानों पर गोठान स्वीकृत हैं, जिनमें से 3 स्थानों पर संचालन जारी है।

मुंगेली में कृषि योजनाओं पर भी चर्चा

इससे पहले विधायक पुन्नू लाल मोहले ने मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में किसानों के लिए फसल उत्पादन, संरक्षण तकनीक, प्रमाणित बीज वितरण और उन्नत कृषि उपकरणों पर हुए खर्च का ब्यौरा मांगा।

मंत्री रामविचार नेताम ने जानकारी दी कि वर्ष 2023 से 2026 के बीच विकासखंड मुंगेली और पथरिया में किसानों को प्रमाणित बीज, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट प्रबंधन तकनीक और आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.