Media24Media.com: नर्सरी में रोमांस का ‘तालिबानी’ फरमान! गार्ड को पहले नचाया, फिर पीटा, पढ़े पूरी खबर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नर्सरी में रोमांस का ‘तालिबानी’ फरमान! गार्ड को पहले नचाया, फिर पीटा, पढ़े पूरी खबर

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के Surajpur जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने इलाके में हलचल मचा दी है। देवनगर नर्सरी में पदस्थ एक फॉरेस्ट गार्ड को युवती के साथ देखकर कुछ युवकों ने पहले उससे डांस करवाया और फिर बेल्ट व डंडे से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, फॉरेस्ट गार्ड बुधराम पैकरा देवनगर बीट में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि 23 फरवरी को वह एक युवती के साथ देवनगर नर्सरी में बैठा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और दोनों को साथ देख लिया।

पहले डांस, फिर मारपीट

बताया जा रहा है कि युवकों ने मोबाइल पर गाना बजाकर वर्दी पहने गार्ड से डांस करने को कहा। वीडियो में गार्ड को ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है। आरोप है कि जब युवकों को डांस पसंद नहीं आया, तो उन्होंने उसे फटकारा और युवती के सामने ही बेल्ट व डंडे से पिटाई कर दी। पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया।

वीडियो में मारपीट के दौरान गार्ड एक युवक को पहचानते हुए “राजू भैया” कहकर बचाने की गुहार लगाता भी दिखाई दे रहा है।

रिश्तेदारों पर आरोप

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मारपीट में शामिल कुछ युवक युवती के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गार्ड को वहां से भगा दिया गया और युवती को घर भेज दिया गया। गार्ड को नौकरी छोड़ने की धमकी देने की भी बात सामने आई है।

पुलिस का बयान

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। Prashant Kumar Thakur (एसएसपी, सूरजपुर) ने कहा है कि वीडियो संज्ञान में आया है। फिलहाल पीड़ित की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और वीडियो की जांच की जा रही है।

यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.