Media24Media.com: कोई समझौता नहीं होगा…अफगानिस्तान के खिलाफ अब खुली जंग होगी - पाकिस्तान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कोई समझौता नहीं होगा…अफगानिस्तान के खिलाफ अब खुली जंग होगी - पाकिस्तान

Document Thumbnail

 Pakistan- Afghanistan War: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ “ऑपरेशन गजब लिल हक” चलाने का दावा किया है। इस बीच पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश अपनी शांति और क्षेत्रीय अखंडता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा। पाकिस्तानी दावे के अनुसार जवाबी कार्रवाई में 130 से अधिक तालिबान लड़ाके मारे गए हैं।


अफगानिस्तान की ओर से हमले का आरोप

पाकिस्तानी सरकार का कहना है कि यह सैन्य कार्रवाई अफगानिस्तान की ओर से सीमा पार गोलीबारी के जवाब में की गई। गुरुवार शाम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चितराल, खैबर, मोहम्मद, कुर्रम और बाजौर सेक्टर में कई स्थानों पर फायरिंग हुई थी। पाकिस्तानी अखबार Dawn के अनुसार यह हमला अफगान तालिबान की ओर से किया गया।

राष्ट्रपति जरदारी का बयान

राष्ट्रपति जरदारी ने सोशल मीडिया पर कहा कि जो लोग पाकिस्तान की शांति को कमजोरी समझते हैं, उन्हें कड़ा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेना की प्रतिक्रिया व्यापक और निर्णायक है।

भारत को लेकर ख्वाजा आसिफ का आरोप

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री Khawaja Asif ने दावा किया कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाएं “भारत समर्थक तालिबान” और अफगान आक्रामकता का जवाब दे रही हैं। उन्होंने कहा कि दुश्मन को हार का सामना करना पड़ेगा।

आसिफ ने यह भी आरोप लगाया कि नाटो की वापसी के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान को “भारत का उपनिवेश” बना दिया है और दुनिया भर से आतंकियों को इकट्ठा कर आतंकवाद फैलाया जा रहा है। उनके अनुसार पाकिस्तान ने हालात सामान्य बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन तालिबान शासन भारत का प्रतिनिधि बन गया है।

हमलों को लेकर अलग-अलग दावे

ताजा संघर्ष को लेकर अफगान पक्ष का दावा है कि उनके पास 23 पाकिस्तानी सैनिकों के शव हैं और उन्होंने पाकिस्तानी सेना के एक मुख्यालय तथा 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया है।

वहीं पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार जवाबी कार्रवाई के तहत “ऑपरेशन गजब लिल हक” शुरू किया गया, जिसमें अब तक 72 अफगान तालिबान लड़ाके मारे जाने और 120 से अधिक के घायल होने का दावा किया गया है।

दोनों देशों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.