Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रधानमंत्री मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से करेंगे मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी अहम चर्चा

Document Thumbnail

नई दिल्ली/मुंबई- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 फरवरी 2026 को मुंबई का दौरा करेंगे, जहां वह फ्रांस के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति मैक्रों 17 से 19 फरवरी 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह दौरा प्रधानमंत्री मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है, जिसमें राष्ट्रपति मैक्रों भारत द्वारा आयोजित AI Impact Summit में भाग लेंगे और द्विपक्षीय शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे।

यह राष्ट्रपति मैक्रों का भारत का चौथा दौरा होगा और मुंबई की उनकी पहली यात्रा होगी।

द्विपक्षीय बैठक और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा

17 फरवरी को लगभग दोपहर 3:15 बजे प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान दोनों नेता भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। चर्चा का मुख्य फोकस रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना और इसे नए एवं उभरते क्षेत्रों में विस्तार देना होगा। इसके साथ ही दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।

भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन

शाम करीब 5:15 बजे दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 (India-France Year of Innovation 2026) का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे व्यापार जगत के नेताओं, स्टार्ट-अप्स, शोधकर्ताओं और दोनों देशों के नवाचार विशेषज्ञों को संबोधित करेंगे।

यह दौरा भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक, तकनीकी और आर्थिक सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.