Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नए शिक्षक भर्ती नियमों पर संग्राम: अनुभवी शिक्षकों की अनदेखी से भड़का विरोध

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती के नए नियमों को लेकर विरोध तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने इन नियमों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती नियमों में कई गंभीर खामियां हैं और इनमें अनुभवी शिक्षकों की अनदेखी की गई है।


सीधी भर्ती को ज्यादा प्राथमिकता देने का आरोप

एसोसिएशन का कहना है कि नए नियमों में सीधी भर्ती को जरूरत से ज्यादा प्राथमिकता दी गई है, जबकि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों के अनुभव को महत्व नहीं दिया गया। संघ के अध्यक्ष के अनुसार नियमों में संशोधन करते समय अनुभवी शिक्षकों से कोई परामर्श नहीं लिया गया, जबकि लगभग 2 लाख कर्मचारी इससे प्रभावित होंगे।

प्रमोशन पर असर पड़ने की आशंका

संघ का आरोप है कि नए प्रावधानों से अनुभवी शिक्षकों के पदोन्नति के अवसर लगभग समाप्त हो जाएंगे। इससे वर्षों से कार्यरत शिक्षकों का मनोबल टूटेगा और शिक्षा व्यवस्था पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। संघ ने सरकार से जल्द सुधार करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि सुझाव नहीं माने जाने पर शिक्षकों में व्यापक असंतोष फैल सकता है।

LB संवर्ग के कोटे को लेकर नाराज़गी

नए नियमों के तहत एलबी (LB) संवर्ग के लिए पदोन्नति कोटा समाप्त कर दिया गया है और अब केवल ई (E) तथा टी (T) संवर्ग से ही पदोन्नति का प्रावधान रखा गया है। इससे LB संवर्ग के शिक्षकों का प्रमोशन रुकने की आशंका है, जिसे लेकर शिक्षकों में खासा रोष है।

एसोसिएशन ने उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी, अन्यथा आंदोलन की स्थिति बन सकती है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.