Media24Media.com: “ना ट्रेड समझते, ना टेक्नोलॉजी” - केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का राहुल गांधी पर पलटवार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

“ना ट्रेड समझते, ना टेक्नोलॉजी” - केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का राहुल गांधी पर पलटवार

Document Thumbnail

 नई दिल्ली। भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा उठाए गए पांच सवालों पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।


राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर पांच प्रमुख सवाल उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि “US ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों के साथ विश्वासघात हो रहा है” और DDG इंपोर्ट, GM सोया तेल, नॉन-ट्रेड बैरियर्स तथा अन्य संभावित प्रभावों को लेकर सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा था।

राहुल गांधी के एक्स पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए अश्विनी वैष्णव ने लिखा, “ना ट्रेड जानते हैं, ना टेक्नोलॉजी समझते हैं राहुल गांधी।”

राहुल गांधी के पांच सवाल क्या थे?

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में सरकार से पूछा:

  1. DDG (डिस्टिलर्स ड्राइड ग्रेन्स) इंपोर्ट का क्या मतलब है? क्या इससे भारतीय मवेशियों को GM अमेरिकी मक्का से बने चारे पर निर्भर होना पड़ेगा और क्या इससे डेयरी क्षेत्र अमेरिकी कृषि उद्योग पर निर्भर हो जाएगा?
  2. GM सोया तेल आयात की अनुमति से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान सहित देशभर के सोया किसानों पर क्या असर पड़ेगा? क्या वे कीमतों में गिरावट का एक और झटका झेल पाएंगे?
  3. “एडिशनल प्रोडक्ट्स” में कौन-कौन सी वस्तुएं शामिल हैं? क्या भविष्य में दाल और अन्य फसलों के लिए भी अमेरिकी आयात का रास्ता खोला जाएगा?
  4. “नॉन-ट्रेड बैरियर्स” हटाने का क्या अर्थ है? क्या इससे GM फसलों पर भारत के रुख, सरकारी खरीद (प्रोक्योरमेंट), MSP या अन्य संरक्षण उपायों पर दबाव पड़ेगा?
  5. यदि यह प्रक्रिया शुरू होती है, तो भविष्य में हर साल और अधिक कृषि उत्पादों को समझौते में शामिल होने से कैसे रोका जाएगा?

राहुल गांधी ने कहा कि किसानों को इन सवालों का स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए, क्योंकि यह केवल वर्तमान का नहीं बल्कि भारत की कृषि के भविष्य का मुद्दा है।

फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से औपचारिक विस्तृत जवाब सामने नहीं आया है, लेकिन इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.