Media24Media.com: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी की श्रद्धांजलि

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी की श्रद्धांजलि

Document Thumbnail

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संघर्ष में सक्रिय भागीदारी से लेकर संविधान सभा की अध्यक्षता करने और हमारे पहले राष्ट्रपति बनने तक, उन्होंने अद्वितीय गरिमा, समर्पण और स्पष्ट उद्देश्य के साथ देश की सेवा की।

उन्होंने कहा, “लोक जीवन के उनके लम्बे वर्षों में सादगी, साहस और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण की छाप रही। उनकी अनुकरणीय सेवा और दूरदृष्टि पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है।”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाने से लेकर संविधान सभा की अध्यक्षता करने और हमारे पहले राष्ट्रपति बनने तक, उन्होंने अतुलनीय गरिमा, समर्पण और स्पष्ट उद्देश्य के साथ देश की सेवा की। लोक जीवन के उनके लंबे वर्षों में सादगी, साहस और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण की छाप रही। उनकी अनुकरणीय सेवा और दृष्टि पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है।”


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.