Media24Media.com: प्रधानमंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर वीर सैनिकों को नमन किया

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रधानमंत्री ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर वीर सैनिकों को नमन किया

Document Thumbnail

प्रधानमंत्री ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सशस्त्र बलों के वीर जवानों और महिला सैनिकों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों के जवानों का अनुशासन, संकल्प और अदम्य साहस राष्ट्र की रक्षा करता है और देशवासियों को मजबूत बनाता है। उनका समर्पण राष्ट्र के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और निष्ठा का उज्ज्वल उदाहरण है।

प्रधानमंत्री ने सभी से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान देने की भी अपील की, ताकि हमारे सैनिकों के साहस और सेवा का सम्मान किया जा सके।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा:

“सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर, हम उन वीर पुरुषों और महिलाओं के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं, जो अदम्य साहस के साथ हमारे राष्ट्र की रक्षा करते हैं। उनका अनुशासन, संकल्प और जज़्बा हमारे देशवासियों की ढाल है और हमारे राष्ट्र को मज़बूती प्रदान करता है। उनका समर्पण कर्तव्य, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति निष्ठा का सशक्त उदाहरण है। आइए, हम सभी सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में भी योगदान दें।”


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.