Media24Media.com: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ में भाग लिया; बोत्सवाना पहुंचीं ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ में भाग लिया; बोत्सवाना पहुंचीं ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर

Document Thumbnail

राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंसाल्वेस लौरेन्सो के आमंत्रण पर, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (11 नवंबर 2025) अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के उत्सव में भाग लिया। यह भव्य समारोह लुआंडा के प्राका दा रेपुब्लिका में आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रपति मुर्मु ने राष्ट्रपति लौरेन्सो के साथ अंगोला की सैन्य और सांस्कृतिक परंपराओं के रंगारंग प्रदर्शन का अवलोकन किया।

अफ्रीका की अपनी दो देशों की राजकीय यात्रा के अंतिम चरण में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गाबोरोन, बोत्सवाना के सर सेरेट्से खामा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं। यह भारत के किसी राष्ट्रपति की बोत्सवाना की पहली राजकीय यात्रा है।

भारत और बोत्सवाना की गहरी मित्रता को दर्शाने वाले विशेष भाव के रूप में, राष्ट्रपति मुर्मु का हवाई अड्डे पर बोत्सवाना के राष्ट्रपति महामहिम एडवोकेट डुमा गिडियन बोको ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और औपचारिक स्वागत समारोह प्रदान किया गया।




Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.