Media24Media.com: अजब-गजब मामला: सांप के डसते ही चली गई युवक की आवाज, डॉक्टर भी रह गए हैरान!

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अजब-गजब मामला: सांप के डसते ही चली गई युवक की आवाज, डॉक्टर भी रह गए हैरान!

Document Thumbnail

 बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को सांप ने डस लिया, और कुछ ही मिनटों में उसकी आवाज चली गई। इस अनोखे मामले ने डॉक्टरों तक को हैरान कर दिया है।


मामला ख्वाजा नंगला गांव का है। यहां रहने वाला रोहित नल में पानी भर रहा था, तभी अचानक एक सांप ने उसे डस लिया। दर्द से तड़पते हुए रोहित जोर-जोर से चिल्लाने लगा, लेकिन कुछ देर बाद उसकी आवाज बंद हो गई।

घटना के बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाया। हालत गंभीर देखते हुए रोहित को मेरठ रेफर कर दिया गया। राहत की बात यह है कि वह अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार, सांप के जहर ने वोकल कॉर्ड (स्वर तंत्र) पर असर किया है, जिसके चलते आवाज चली गई। उन्होंने कहा कि अब तक ऐसा मामला बहुत दुर्लभ है। परिजनों को उम्मीद है कि इलाज के बाद रोहित की आवाज वापस लौट आएगी।

गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग रोहित के जल्द ठीक होने और उसकी आवाज लौट आने की दुआ कर रहे हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.