Media24Media.com: माउंट आबू में आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव का दौरा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

माउंट आबू में आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव का दौरा

Document Thumbnail

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री, प्रतापराव जाधव ने माउंट आबू का दौरा किया और ब्रहमाकुमारीज के ज्ञान सरोवर में आयोजित 51वें राष्ट्रीय सम्मेलन ‘माइंड-बॉडी मेडिसिन’ का उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में उन्होंने ब्रहमाकुमारीज द्वारा ध्यान, आत्मबल और समग्र जीवनशैली को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की और कहा कि आत्म-देखभाल की यह अवधारणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृष्टि से पूरी तरह मेल खाती है। उन्होंने “मेडिटेशन डे” मनाने के प्रस्ताव का समर्थन किया।

मंत्री ने घोषणा की कि राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (NMPB) ब्रहमाकुमारीज के कृषि प्रभाग की वृक्षारोपण पहलों को सहयोग देगा।

प्रतापराव जाधव ने शांति स्तंभ, ग्लोबल हॉस्पिटल, पांडव भवन और आर्ट गैलरी का भी भ्रमण किया और ध्यान सत्र में भाग लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभव आंतरिक शक्ति और मानसिक एकाग्रता को बढ़ाकर जीवन को अधिक संतुलित और सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.