Media24Media.com: "प्रोजेक्ट धड़कन" के अंतर्गत आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में हृदय जांच जारी, 80 बच्चों का हुआ परीक्षण

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

"प्रोजेक्ट धड़कन" के अंतर्गत आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में हृदय जांच जारी, 80 बच्चों का हुआ परीक्षण

Document Thumbnail

रायपुर,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही "प्रोजेक्ट धड़कन" के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में आंगनबाड़ी केंद्र क्र.26 सुभाष चौक बिरगांव में कुल 55 बच्चों की स्क्रीन की गई जिसमें 30 छात्र व 25 छात्राएं शामिल रही एवं आंगनबाड़ी केंद्र क्र.27 बुधवारी बाजार बिरगांव में कुल 25 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 11 छात्र एवं 14 छात्राएं शामिल रही | किसी भी बच्चे में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण नहीं पाए गए।

शिविर के दौरान बच्चों की जांच तेज धड़कन, वजन न बढ़ना, शरीर में नीलापन, बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ, तथा स्तनपान के समय पसीना आने जैसे लक्षणों के आधार पर की गई। इस अभियान में सत्य साईं हॉस्पिटल के स्टाफ नर्स एवं प्रोग्राम ऑफिसर का विशेष सहयोग रहा। उनकी विशेषज्ञता और संवेदनशीलता ने इस प्रयास को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.