Media24Media.com: #आंगनबाड़ी

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label #आंगनबाड़ी. Show all posts
Showing posts with label #आंगनबाड़ी. Show all posts

छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों के विकास के प्रयास सराहनीय : केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी रायपुर प्रवास के दौरान केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज निमोरा स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र-1 का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र में पंजीकृत बच्चों से आत्मीय मुलाकात की, उन्हें गोद में उठाकर दुलारा और उनके लिए संचालित गतिविधियों एवं सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

आंगनबाड़ी केन्द्रों की भूमिका की सराहना

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण, शिक्षा और संपूर्ण विकास के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, वे अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में ईसीसीई (Early Childhood Care and Education) गतिविधियों के अंतर्गत न केवल बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है, बल्कि उन्हें खेल-खेल में शिक्षा भी दी जा रही है। इससे बच्चों की बौद्धिक, सामाजिक और शारीरिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।

राष्ट्रीय पोषण माह की प्रासंगिकता पर जोर

अन्नपूर्णा देवी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” के संकल्प के साथ राष्ट्रीय पोषण माह के आठवें संस्करण की शुरूआत की गई है। यह अभियान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य सुधार, कुपोषण उन्मूलन और परिवार की खुशहाली के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अन्नपूर्णा देवी ने आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हों और स्वस्थ समाज निर्माण में योगदान दें।

आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म अदा की और बच्चों का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थियों से भी संवाद किया तथा उन्हें योजनाओं से अधिक से अधिक लाभ उठाने की प्रेरणा दी।

बच्चों की प्रतिभा को सराहा

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बाल-गीत प्रस्तुत किए, जिसे सुनकर केन्द्रीय मंत्री ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों को फल एवं उपहार प्रदान किए। केन्द्रीय मंत्री ने स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता और पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आंगनबाड़ी परिसर में अमरूद, मुनगा, जामुन और आम के पौधे लगाकर हरित वातावरण और पोषण सुरक्षा का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण न केवल पर्यावरण की रक्षा करता है बल्कि बच्चों को ताजगी भरा माहौल भी प्रदान करता है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त सचिव लव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ शासन की सचिव शम्मी आबिदी, विभागीय संचालक पी.एस. एल्मा, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


"प्रोजेक्ट धड़कन" के अंतर्गत आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में हृदय जांच जारी, 80 बच्चों का हुआ परीक्षण

No comments Document Thumbnail

रायपुर,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही "प्रोजेक्ट धड़कन" के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में आंगनबाड़ी केंद्र क्र.26 सुभाष चौक बिरगांव में कुल 55 बच्चों की स्क्रीन की गई जिसमें 30 छात्र व 25 छात्राएं शामिल रही एवं आंगनबाड़ी केंद्र क्र.27 बुधवारी बाजार बिरगांव में कुल 25 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 11 छात्र एवं 14 छात्राएं शामिल रही | किसी भी बच्चे में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण नहीं पाए गए।

शिविर के दौरान बच्चों की जांच तेज धड़कन, वजन न बढ़ना, शरीर में नीलापन, बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ, तथा स्तनपान के समय पसीना आने जैसे लक्षणों के आधार पर की गई। इस अभियान में सत्य साईं हॉस्पिटल के स्टाफ नर्स एवं प्रोग्राम ऑफिसर का विशेष सहयोग रहा। उनकी विशेषज्ञता और संवेदनशीलता ने इस प्रयास को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

महानगरों के प्ले स्कूल की तरह सुंदर आंगनबाड़ी पहाड़ी कोरवा के बस्तियों में

No comments Document Thumbnail

रायपुर, मुट्ठी से जिस तरह कोई जुगनू निकल पड़े, देखा उसे तो आंख से आंसू निकल पड़े। पहाड़ी कोरवा बस्तियों की नई पीढ़ी के बच्चे जुगनुओं की तरह उम्मीद की रौशनी से जगमगा रहे हैं। पीएम जनमन योजना के तहत बना जशपुर जिले के ग्राम दर्रीपारा कुटमा का आंगनबाड़ी केंद्र महानगरों के प्ले स्कूल की तरह नजर आता हैं जहां छोटे छोटे टेबल हैं, सामने एक टीवी है, जहां गुलजार का गीत लकड़ी की काठी चल रहा है खेल-खेल के बहाने बच्चों का बाहरी दुनियां से सरोकार हो रहा है।

पीएम जनमन योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार विशेष पिछड़ी जनजातियों में बुनियादी सुविधाओं के लिए किये जा रहे नवाचारी कार्य

यह परिवर्तन आया है, पीएम जनमन योजना से। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार पहाड़ी कोरवा बस्तियों में हरसंभव सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से यह कार्य हो रहा है। इसी के मुताबिक महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में इस योजना के तहत 17 आंगनबाड़ी केंद्रों की स्वीकृति दी गई है।

कुटमा की आंगनबाड़ी एक छोटे से प्ले स्कूल की तरह है जहां बहुत सारे खिलौने हैं और खेल खेल में ही शिक्षा की अलख जगाई जा रही है, बच्चों को ड्रेस प्रदान की गई है। एक बिल्कुल साफसुथरा व्यवस्थित आंगनबाड़ी केंद्र बना है। बिल्कुल अंदरूनी बसाहटों में भी पीएम जनमन योजना के तहत हो रहे इन कार्यों से बड़ी उम्मीद सामने आती है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में यह आंगनबाड़ी केन्द्र बनकर तैयार हो रहे हैं। कलेक्टर रोहित व्यास ने इन केंद्रों में साफ पानी सहित सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराई हैं। यहां आरओ वाटर की सुविधा है। जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने बताया कि यहां 6 वर्ष तक के बच्चों को प्रतिदिन गर्म भोजन दिया जाता है और नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच की जाती है जिससे सुपोषण के लक्ष्यों को ट्रैक करने के लिए कार्य किया जा रहा है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि हमारी कोशिश है कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चे खेल-खेल में ही सीखें, स्वास्थ्य संबंधी अच्छी आदतें उन्हें सिखायें जिससे वे हमेशा सुपोषित एवं स्वस्थ्य रहें। खाने के पूर्व हाथ धुलाना उन्हें बताया जाता है, ताकि यह उनकी आदत में शामिल हो। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं का फीडबैक बहुत अच्छा है। आंगनबाड़ी केंद्रों के इतने अच्छे माहौल के चलते बच्चे यहां समय गुजारना पसंद करते हैं जिससे उनकी उपस्थिति भी अच्छी खासी बढ़ी है। 

बरसों तक बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही इन बस्तियों में प्रधानमंत्री पीएम जनमन योजना एक नई उम्मीद की तरह है और इसके तेजी से हो रहे क्रियान्वयन के चलते एक पूरी पीढ़ी विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने को तैयार है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.