नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय डाक व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह अब दुनिया का सबसे बड़ा डोरस्टेप बैंकिंग नेटवर्क बन चुकी है, जो देश के करोड़ों नागरिकों को गरिमा एवं सशक्तिकरण प्रदान कर रही है।
प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा लिखे गए एक लेख पर X (पूर्व ट्विटर) पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा:
"सरकार के अभूतपूर्व प्रयासों से हमारा साधारण डाकिया आज वित्तीय समावेशन का अग्रदूत बन गया है। @IndiaPostOffice और @IPPBOnline के साथ, भारत की डाक प्रणाली अब दुनिया का सबसे बड़ा डोरस्टेप बैंकिंग नेटवर्क है, जो गरिमा और सशक्तिकरण सुनिश्चित कर रही है। इस व्यापक दृष्टिकोण को समझने के लिए केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia का यह लेख अवश्य पढ़ें।"
केंद्रीय मंत्री सिंधिया के लेख में विस्तार से उल्लेख किया गया है कि किस प्रकार इंडिया पोस्ट और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने देश के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं को पहुँचाकर, समावेशी विकास की दिशा में एक नया आयाम जोड़ा है। इस पहल ने अंतिम छोर तक नागरिकों को वित्तीय प्रणाली से जोड़कर आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

.gif)