Media24Media.com: एनएएलएसएआर विश्वविद्यालय और द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने संयुक्त रूप से हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन कॉर्प-कॉन 2025का आयोजन किया।

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

एनएएलएसएआर विश्वविद्यालय और द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने संयुक्त रूप से हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन कॉर्प-कॉन 2025का आयोजन किया।

Document Thumbnail

हैदराबाद, एनएएलएसएआर विश्वविद्यालय एवं द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय सम्मेलन “कॉर्प-कॉन 2025” का आयोजन किया गया। भारतीय कॉरपोरेट कार्य संस्थान (IICA) के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर कुमार सिंह इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे।

सम्मेलन का उद्घाटन सत्र “पर्यावरण, सामाजिक और सुशासन (ESG) तथा दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (IBC)” विषय पर सार्क लॉ हॉल में आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता एनएएलएसएआर के कुलपति प्रो.कृष्ण देवा राव ने की।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कॉर्पोरेट कानून में ESG के एकीकरण, स्टेकहोल्डर सिद्धांत की प्रासंगिकता, IBC की मध्यस्थता भूमिका तथा आगामी IBC 3.0 संशोधनों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विश्वास निर्माण एवं सामूहिक उत्तरदायित्व की आवश्यकता पर बल दिया।

कुलपति ने आत्मनिर्भरता, पर्यावरणीय स्थिरता और ESG सिद्धांतों के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रमुख न्यायिक निर्णयों का उल्लेख किया। उन्होंने NALSAR–ICSI सहयोग को ESG एवं IBL अध्ययन की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में सीएस पी. एस. राव, इंदरजीत शॉ एवं सीएस रंजीत पांडे ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में ESG की प्रासंगिकता, श्रेष्ठ कॉर्पोरेट अभ्यास एवं विधिक ढाँचे पर विचार साझा किए।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.