Media24Media.com: मिजोरम पहली बार रेलवे नेटवर्क से जुड़ा, पीएम मोदी बोले- बदलाव की जीवन रेखा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मिजोरम पहली बार रेलवे नेटवर्क से जुड़ा, पीएम मोदी बोले- बदलाव की जीवन रेखा

Document Thumbnail

 आइजोल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम के आइजोल में नई बैराबी-सैरांग रेल लाइन का उद्घाटन किया, जिससे राज्य पहली बार भारतीय रेलवे नेटवर्क से सीधे जुड़ गया है। इस अवसर पर उन्होंने मिजोरम में 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया।


पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर की सुंदर संस्कृति का प्रचार और निवेशकों को इसकी संभावनाओं से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने ‘राइजिंग नॉर्थ ईस्ट समिट’ में निवेशकों से पूर्वोत्तर की अपार संभावनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

पीएम मोदी ने कहा, “जब मैं 'वोकल फॉर लोकल' की बात करता हूं, तो इसका सीधा फायदा पूर्वोत्तर के कारीगरों और किसानों को होता है। मिजोरम के बांस उत्पाद, ऑर्गेनिक अदरक, हल्दी और केले पूरे देश में मशहूर हैं। हम लगातार लोगों की जीवनशैली और व्यापार को आसान बनाने के लिए कदम उठा रहे हैं। हाल ही में अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों की घोषणा की गई है, जिसका मतलब है कि कई उत्पादों पर कम टैक्स लगेगा और परिवारों की जिंदगी आसान होगी।”

मिजोरम के बाद मणिपुर

पीएम मोदी का अगला स्टॉप मणिपुर है, जहां वे 8,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

इस रेल कनेक्टिविटी और परियोजनाओं के उद्घाटन से मिजोरम की विकास दर और बेहतर कनेक्टिविटी को नई दिशा मिलेगी, जिससे राज्य के लोगों के लिए रोजगार और व्यापार के अवसर बढ़ेंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.