Media24Media.com: भारत–श्रीलंका समुद्री सहयोग को नई दिशा: नौसेना प्रमुख की श्रीलंका यात्रा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भारत–श्रीलंका समुद्री सहयोग को नई दिशा: नौसेना प्रमुख की श्रीलंका यात्रा

Document Thumbnail

 एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, नौसेना प्रमुख, 22 से 25 सितम्बर 2025 तक चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका जा रहे हैं।इस दौरान नौसेना प्रमुख श्रीलंका के माननीय प्रधानमंत्री डॉ. हरीनी अमरासुरिया, वाइस एडमिरल कंचना बनागोड़ा से मुलाकात करेंगे तथा तीनों सेनाओं के प्रमुखों और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय चर्चाओं में भाग लेंगे। इन चर्चाओं में रक्षा सहयोग के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा, विशेषकर समुद्री सुरक्षा, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण तथा सहयोग को और मजबूत करने के नए अवसर तलाशने पर जोर रहेगा।

एडमिरल त्रिपाठी कोलंबो में आयोजित होने वाले गाले डायलॉग 2025 – 12वें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन में भी भाग लेंगे, जिसका विषय है “बदलते परिदृश्य में हिंद महासागर की समुद्री दृष्टि”।

भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना के बीच नियमित रूप से वार्षिक रक्षा वार्ता, स्टाफ टॉक्स और अन्य परिचालन गतिविधियों जैसे श्रीलंका–भारत नौसैनिक अभ्यास (SLINEX), पैसेज एक्सरसाइज, प्रशिक्षण और हाइड्रोग्राफी संबंधी आदान-प्रदान के माध्यम से संवाद होता है। इसके अतिरिक्त दोनों नौसेनाएँ बहुपक्षीय आयोजनों जैसे इंडियन ओशन नेवल सिंपोज़ियम, गाले डायलॉग, मिलन, गोवा समुद्री सम्मेलन/संगोष्ठी और कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन में भी संयुक्त रूप से भाग लेती रही हैं।

नौसेना प्रमुख की यह यात्रा मित्रता के रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाने, साझा रणनीतिक और समुद्री हितों के प्रमुख क्षेत्रों में समझ को बढ़ाने तथा “महासागर” की दृष्टि के अनुरूप सहयोग को नई दिशा देने के उद्देश्य से की जा रही है। यह यात्रा भारत–श्रीलंका के समय-परीक्षित संबंधों की पुष्टि करती है, जो आपसी सम्मान, समुद्री विश्वास और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति व स्थिरता की साझा दृष्टि पर आधारित हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.