Media24Media.com: “आदि-कर्मयोगी अभियान” के अंतर्गत प्रतिष्ठित जनजातीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की भेंट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

“आदि-कर्मयोगी अभियान” के अंतर्गत प्रतिष्ठित जनजातीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की भेंट

Document Thumbnail

नई दिल्ली,  विभिन्न राज्यों से आए जनजातीय समाज के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में भेंट की। यह बैठक जनजातीय कार्य मंत्रालय के आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई, जो इस चरण की अंतिम बैठक थी।

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान जनजातीय समाज और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में संवाद और सहयोग का सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय केवल विकास के लाभार्थी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के सह-निर्माता भी बनें।

राष्ट्रपति ने बताया कि जुलाई 2025 से आरंभ इस अभियान के अंतर्गत एक लाख गाँवों में 20 लाख आदि-कर्मयोगियों को संगठित किया गया है। एक लाख आदि सेवा केंद्र एकल खिड़की सेवा व शिकायत निवारण केंद्र के रूप में कार्य कर रहे हैं। धरती अबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान से 63,000 से अधिक जनजातीय बहुल गाँव लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि योजनाएँ महत्वपूर्ण हैं, परंतु वास्तविक सशक्तिकरण अधिकारों की पहचान, सम्मान और प्रतिनिधित्व से आता है। राष्ट्रपति ने जनजातीय समुदायों से सक्रिय भागीदारी और जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

राष्ट्रपति ने हाल ही में लॉन्च आदि वाणी एआई आधारित जनजातीय भाषा अनुवाद उपकरण को भाषा एवं शिक्षा परिवर्तन की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया। इस अवसर पर आदि कर्मयोगी अभियान पर आधारित एक फिल्म भी प्रदर्शित की गई। बैठक में जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम और राज्य मंत्री दुर्गादास उइके भी उपस्थित थे।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.