Media24Media.com: नेपाल में हालात बेकाबू, हिंसक प्रदर्शन में पूर्व पीएम की पत्नी की मौत, पीएम ओली ने दिया इस्तीफा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नेपाल में हालात बेकाबू, हिंसक प्रदर्शन में पूर्व पीएम की पत्नी की मौत, पीएम ओली ने दिया इस्तीफा

Document Thumbnail

 Nepal Protest : नेपाल में सोशल मीडिया ऐप्स पर बैन के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन अब हिंसक हो चुका है। बीते दो दिनों में हुई झड़पों और आगजनी में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात बिगड़ने पर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। इससे पहले गृह मंत्री ने भी पद छोड़ दिया था।


मीडिया रिपोर्ट्स में राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के इस्तीफे की खबरें भी आईं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

संसद और नेताओं के दफ्तरों पर हमला

  • प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में आगजनी की।
  • पूर्व पीएम ओली के दफ्तर और मंत्रियों के कार्यालयों पर भीड़ ने हमला किया।
  • कई सरकारी परिसरों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई।

पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया

प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनल की पत्नी राज्यलक्ष्मी चित्रकार को काठमांडू के दल्लू इलाके में उनके घर में बंद कर आग लगा दी।

  • गंभीर रूप से झुलसीं राज्यलक्ष्मी को कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया।
  • इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

भारत सरकार ने जारी की एडवायजरी

नेपाल में बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत सरकार ने एडवायजरी जारी की है।

  • भारतीय नागरिकों को नेपाल की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
  • नेपाल में मौजूद भारतीयों से कहा गया है कि वे अपने निवास स्थान पर रहें, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और पूरी सावधानी बरतें।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.