Media24Media.com: सीमा पर शांति के बाद नई शुरुआत, भारत-चीन करीब आए

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सीमा पर शांति के बाद नई शुरुआत, भारत-चीन करीब आए

Document Thumbnail

 तियानजिन (चीन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से तियानजिन में मुलाकात की। बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-चीन संबंधों को दोस्ती और अच्छे पड़ोस के आधार पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया।


राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि “ड्रैगन और हाथी का साथ आना बेहद महत्वपूर्ण है। कज़ान में हुई हमारी सार्थक चर्चा से संबंधों को सकारात्मक दिशा मिली है। सीमा पर सैनिकों की वापसी के बाद अब शांति और स्थिरता का माहौल बना है।”

बैठक स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे (भारतीय समय 9:30 बजे) शुरू हुई। यह ऐसे समय पर हुई जब भारत और चीन के रिश्तों में हाल ही में नरमी आई है।

मोदी ने दी बधाई, भरोसा जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – “मैं शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की सफल अध्यक्षता के लिए आपको बधाई देता हूँ। चीन यात्रा के निमंत्रण और इस बैठक के लिए धन्यवाद। हमारे विशेष प्रतिनिधियों के बीच सीमा प्रबंधन पर समझौता हुआ है। कैलाश मानसरोवर यात्रा और सीधी उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं। हमारे 2.8 अरब लोगों के हित आपसी सहयोग से जुड़े हैं, जो मानवता के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त करेंगे। हम आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर रिश्तों को मजबूत करेंगे।”

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.